{"_id":"5e1e14a18ebc3e4ae2584a7d","slug":"caa-and-nrc-only-to-spread-fear-jayant-jaunpur-news-vns505226997","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ भय फैलाने के लिए है सीएए और एनआरसी: जयंत....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ भय फैलाने के लिए है सीएए और एनआरसी: जयंत....
विज्ञापन
केराकत । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि सीएए व एनआरसी के जरिए लोगों में भय फैलाया जा रहा है। मंगलवार को केराकत नगर के डाकबंगले पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस कानून के विरोध में पूरा विपक्ष एकजुट है। बस विरोध का तरीका सबका अपना-अपना है।
उन्होंने कहा कि बंगाल व आसाम में चुनाव जीतने के लिए सरकार इस कानून के सहारे ध्रुवीकरण कराकर देश की जनता को हिंसा की आग में झोंकने का कुप्रयास कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि छपाक बहुत अच्छी फिल्म है। यह देश की भयानक स्थिति से रुबरु कराती है। पीएम को खुद इसे देखना चाहिए। केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि आज भी किसानों के गन्ना का 25 हजार करोड़ रुपये बकाया है। फसल बीमा योजना को लूट की योजना बताते हुए कहा कि सरकार को खुद फसल बीमा का प्रीमियम जमा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1500 महिलाओं के साथ अमानवीय जघन्य घटनाएं घटी हैं। पीड़ित महिलाओं को उत्तराखंड सरकार पेंशन देने जा रही है। ठीक उसी प्रकार केंद्र सरकार को भी इस योजना को लाकर पीड़ित महिलाओं को लाभ देना चाहिए। युवाओं को राजनीति में लाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि संसद में कानून पास करके विधायक व सांसद का चुनाव लड़ने की आयु 25 के बजाय 21 वर्ष किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा सांसद व विधायक बनकर देश की दशा दिशा बदलने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। उनके साथ रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद खान, प्रदेश महामंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मौजूद थे।