फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Businessman murdered by beheading in Jaunpur

जौनपुर में व्यवसायी की हत्या: दुकान से लौटते समय घर देरी से आने की कही बात, सुबह खंडहर में मिली खून से सनी लाश

Wed, 11 Dec 2024 01:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 11 Dec 2024 01:05 PM IST
सार

जौनपुर जिले में जनरल स्टोर व्यवसायी की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह खंडहर में खून से लथपथा उसका शव मिला तो घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया।  

विज्ञापन
Businessman murdered by beheading in Jaunpur
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत एक 35 वर्षीय जनरल स्टोर व्यवसायी असलम पुत्र अलाउद्दीन की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो संदिग्ध आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह है मामला
मंगलवार की शाम असलम अपनी पराउगंज बाजार स्थित किराने की दुकान से घर लौटा और परिजनों को बताया कि वह थोड़ी देर में वापस आएगा। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित होने लगे। उन्होंने रात में काफी पूछताछ की लेकिन, कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


खंडहर में मिला शव
इधर, बुधवार सुबह थानागद्दी के पुराने तिराहे पर स्थित छोटे लाल विश्वकर्मा के खंडहर में असलम की क्षत-विक्षत लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही केराकत सीओ अजीत कुमार, कोतवाल अवनीश कुमार राय और थानागद्दी चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लावारिस बाइक की थी बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने रात में एक लावारिस बाइक बरामद की थी, जिसे चौकी पर खड़ा कर दिया गया था। पहले मृतक की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन जब परिजनों ने बाइक देखी, तो उन्होंने असलम की पहचान की। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले असलम को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बाजार के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस जघन्य हत्या से थानागद्दी और आसपास के इलाकों में आक्रोश और डर का माहौल है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed