फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Businessman dies, son injured after being hit by car

Jaunpur News: कार की चपेट में आने से व्यवसायी की मौत, पुत्र घायल

Fri, 03 Nov 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Businessman dies, son injured after being hit by car
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के धनियामऊ पुल के पास फोरलेन पर बदलापुर की ओर से जौनपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही कार की चपेट में आने से बाइक चला रहे पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। घटना शुक्रवार के दोपहर की है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बदलापुर के ग्राम डड़वा निवासी सेंवई व्यवसायी केशव प्रसाद यादव (50) अपने पुत्र विवेक यादव(22) के साथ बाइक से वाया नौपेड़वा होकर बदलापुर बाजार में दवा लेने आ रहे थे। वह जैसे ही धनियामऊ पुल के पास पहुंचे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार उन दोनों को मारते हुए भाग गई। घटना के दौरान आस-पास के लोगों ने उन दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी बदलापुर भेजा गया। जहां डाक्टरों ने पिता केशव प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पुत्र को डाक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि मृतक केशव के भतीजे धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed