फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Businessman and lawyer die from Corona, 46 new patients found

कोरोना से व्यापारी और अधिवक्ता की मौत, 46 नए मरीज मिले

Fri, 18 Sep 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Businessman and lawyer die from Corona, 46 new patients found
मीरगंज उंचडीह गांव में कोरोना जांच के लिए सैम्पल लेने पंहुची स्वास्थ्य टीम। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 59 हो गई है। शुक्रवार को बदलापुर के व्यापारी और दीवानी न्यायालय के एक अधिवक्ता की कोरोना से मौत हो गई। शापिंग माल के छह कर्मचारियों समेत 46 नए पॉजिटिव केस भी मिले हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 4650 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 750 हैं।
विज्ञापन

बदलापुर कस्बे के सराफा व्यापारी (58) की तीन दिन पहले तबीयत खराब होने पर वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शुक्रवार की सुबह उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके कुछ घंटे बाद ही व्यापारी ने दम तोड़ दिया। निधन की खबर मिलते ही बदलापुर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, दीवानी बार के अधिवक्ता (53) का लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह कोरोना पॉजिटिव थे। शुक्रवार को बार अध्यक्ष समर बहादुर यादव की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। इसके बाद न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित हुआ। शोक सभा में मंत्री भूपेश चंद्र रघुवंशी, सुरेंद्र मिश्र, घनश्याम यादव, आशीष उपाध्याय, कमलेंद्र यादव, पंकज श्रीवास्तव, बृजेश निषाद, अजीत सिंह आदि रहे। नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर जांच की गई। मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ बीएल यादव के नेतृत्व में ऊंचडीह गांव के आंबेडकर भवन के पास कैंप लगाया। इसमें 53 लोगों का सैंपल लिया गया। जांच टीम में डॉ भोलानाथ गुप्ता, रवींद्र प्रताप सिंह, अनीता देवी आदि शामिल रहे। शहर के शापिंग माल में काम करने वाले कर्मचारियों की जांच के दौरान छह लोग पॉजिटिव पाए गए। उसे प्रशासन ने 48 घंटे के लिए बंद करा दिया है। आसपास सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को को 1933 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 46 पॉजिटिव आए हैं। पहले से भर्ती 30 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से 1894 सैंपल किए गए। इसे मिलाकर अब तक 133517 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 131633का रिजल्ट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed