{"_id":"660da2de63c264cf260d6844","slug":"bus-fare-increased-by-nine-rupees-on-azamgarh-and-gorakhpur-route-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-114259-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आजमगढ़ व गोरखपुर मार्ग पर नौ रुपये बढ़ा बस का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आजमगढ़ व गोरखपुर मार्ग पर नौ रुपये बढ़ा बस का किराया
विज्ञापन
जौनपुर। आजमगढ़ के मोहम्मदपुर में नए टोल प्लाजा के संचालन से इस मार्ग से गोरखपुर तक जाने वाले रोडवेज बसों के किराए में वृद्धि कर दी गई है। जिससे अब यात्रियों को नौ रुपये अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है।
जौनपुर डिपो से प्रतिदिन 77 बसों का विभिन्न मार्गों पर संचालन होता है। प्रतिदिन करीब छह से सात हजार यात्री यात्रा करते हैं। जिससे राजस्व भी ठीक-ठाक होता है। बीते 12 मार्च से आजमगढ़ में नया टोल प्लाजा शुरू होने से आजमगढ़ व गोरखपुर तक जाने वाले यात्रियों की जेब ढीली करनी पड़ रही है। प्रति व्यक्ति नौ रुपये किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है।
जौनपुर डिपो से प्रतिदिन आठ बसों का संचालन आजमगढ़ व गोरखपुर के लिए किया जाता है। इस मार्ग पर 300 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। बीते 20 दिन पहले जौनपुर से आजमगढ़ तक किराया 92 रुपये था, जो अब बढ़कर 101 रुपये हो गया है। वहीं गोरखपुर का किराया 248 रुपये था, जो अब बढ़कर 257 रुपये हो गया है। इसके पूर्व करीब डेढ़ वर्ष पहले किराया बढ़ा था।
विज्ञापन
डिपो में बुधवार को आजमगढ़ जाने के लिए पहुंचे सुरेश कुमार, सुनील सिंह ने बताया कि आजमगढ़ और गोरखपुर तक किराया बढ़ने से अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है।
जिला- पुराना किराया-नया किराया
-आजमगढ़ - 92 रुपये - 101 रुपये
-गोरखपुर - 248 रुपये - 257 रुपये।.
आजमगढ़ में नए टोल प्लाजा का संचालन शुरू होने से जौनपुर से आजमगढ़ व गोरखपुर तक जाने वाले रोडवेज बसों के किराए में नौ रुपये तक की वृद्धि हुई है। इससे अब प्रति यात्री को नौ रुपये बढ़ा किराया देना पड़ रहा है। -ममता दुबे, एआरएम जौनपुर डिपो।