{"_id":"58f124cd4f1c1b042bcf5456","slug":"burn-the-barn-along-the-tractor-at-the-time-of-drunkenness","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ाई के समय ट्रैक्टर समेत खलिहान जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ाई के समय ट्रैक्टर समेत खलिहान जला
jaunpur
Updated Sat, 15 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
गेहूं मड़ाई के समय ट्रैक्टर में लगी आग।
- फोटो : jounpur
बक्शा और बरसठी थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई अगलगी की घटना में ट्रैक्टर समेत खलिहान में रखी सैकड़ों बोझ गेंहूं की फसल जलकर राख हो गई। दरियावगंज गांव निवासी बच्चेलाल यादव ट्रैक्टर से सुबह 9 बजे गाँव के ही दारा सिंह के घर गेंहू की मड़ाई कर रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर के साइलेंसर से निकली चिंगारी से गेहूं के बोझ में आग लग गई। ट्रैक्टर बन्द कर जब तक ट्रैक्टर थ्रेसर से अलग करने का प्रयास करते तबतक आग ने ट्रैक्टर को भी चपेट में ले लिया। शोर सुन जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते करीब 100 बोझ गेहूं सहित ट्रैक्टर व थ्रेसर पूरी तरह जल गया।
उधर, बरसठी थाना क्षेत्र के सराय विक्त्रस्म गांव में अज्ञात कारण से लगी आग में गांव के झिलांगी पाण्डेय का लगभग 4 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी। इसी क्षेत्र के कटवार गांव में भोलानाथ गुप्ता का मड़ाई के लिये इकठ्ठा कर रखे गये गेंहू के बोझ में आग लगने से वह जल गया।