फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bullies broke the wall of a poor man and threatened to kill him if he protested.

Jaunpur News: दबंगों ने तोड़ी गरीब की दीवार, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 01 May 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bullies broke the wall of a poor man and threatened to kill him if he protested.
मीरगंज। थाना क्षेत्र के तहत बसेरवां गांव में दबंगई का एक मामला सामने आया है। यहां के निवासी शिवधारी सरोज ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर की दीवार और पत्थर (पटिया) तोड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित शिवधारी सरोज की ओर से पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, घटना 27 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4:00 बजे की है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षीयों ने बिना किसी कारण उनके घर की दीवार और पटरा तोड़ दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने इस तोड़फोड़ का विरोध की और मना करने की कोशिश की, तो विपक्षियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से पीड़ित और उनका परिवार काफी डरा और सहमा हुआ है। पीड़ित शिवधारी सरोज ने बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष मीरगंज को प्रार्थना पत्र सौंपकर कर मामले की जांच करके प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed