फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bullet in the palm of the left hand of a bike rider

बाइक सवार युवक के बाएं हाथ की हथेली में लगी गोली

Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bullet in the palm of the left hand of a bike rider
बक्शा थाना क्षेत्र के कलीचाबाद पुलिया के पास बाइक सवार युवक हथेली में गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक ने गांव के पट्टीदारी विवाद को लेकर एक नामजद दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। घायल युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के बेलावा लेदुका गांव निवासी योगेश मिश्रा ने बुधवार को बक्शा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अस्थायी रूप से शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल के समीप जीतापट्टी में मकान बनवाकर रहता है और गांव भी आना जाना रहता है। सुबह चार बजे बाइक से घर जा रहा था, जैसे ही घटना स्थल के समीप पहुंचा एक बाइक पर सवार तीन लोग बाइक को ओवरटेक कर रोक लिए। जब तक कुछ समझ पाता बाइक से उतरे इसमें, एक अशोक मिश्र निवासी टिकरी बक्शा असलहा निकाल कर फायर करना चाहे तो योगेश ने उनका हाथ व असलहा पकड़ लिया। आरोपी अशोक द्वारा अवैध असलहे का ट्रिगर दबा दिया, जिससे गोली बाएं हाथ की हथेली पर लगी और घायल हो गया। गोली चलने के बाद नामजद आरोपी अपने दोनों अज्ञात साथियों के साथ फरार हो गया। इधर, सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने घायल का बयान दर्ज करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed