फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSL-2 lab will start from this week

इसी सप्ताह से शुरू होगा बीएसएल-2 लैब

Sun, 18 Apr 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
BSL-2 lab will start from this week
जौनपुर। कोरोना की जांच रिपोर्ट के लिए अब मरीजों को कई दिन तक इंतजार नहीं करना होगा। जिला अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक के समीप ही यह लैब स्थापित किया जा रहा है। लैब शुरू होने से आरटी-पीसीआर जांच जिले में ही हो पाएगा। जिले में ही बीएसएल-2 लैब इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोर-शोर से तैयारी चल रही है। अब तक कोरोना के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे जाते थे। कोरोना संक्रमण इस बार तेजी से फैल रहा है। कोरोना के लगातार लक्षण बदलने के कारण आमजन भी अब सतर्कता बरत रहे हैं। समय से संक्रमण की पहचान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं। एंटीजन किट से त्वरित जांच रिपोर्ट की सुविधा है, लेकिन इसकी रिपोर्ट अधिक प्रमाणिक नहीं है। हाल ही में शासन ने जौनपुर समेत चार जिलों में बीएसएल-2 (बायो सेफ्टी लेवल-2) लैब स्थापित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद से ही इस लैब को चालू करने की तैयारी तेज हो गई है। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के समीप यह लैब बनाया जा रहा है। इसमें दो माइक्रो बायोलॉजिस्ट सहित अन्य कर्मचारियों की तैनाती भी हो चुकी है। लैब में जांच के लिए कुल 20 तरह के उपकरण लगाए गए हैं। रविवार को सीडीओ अनुपम शुक्ल व सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने लैब का निरीक्षण भी किया। अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed