{"_id":"5f072b178a5cdd27883a7bce","slug":"bsa-sought-security-by-writing-a-letter-to-sp-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में फिर बढ़ा शिक्षा माफियाओं का खौफ, बीएसए ने एसपी को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में फिर बढ़ा शिक्षा माफियाओं का खौफ, बीएसए ने एसपी को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा
Thu, 09 Jul 2020 08:08 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 09 Jul 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
जौनपुर जिले में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद जिले भर के शिक्षकों की हो रही जांच के बीच बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने खतरे का अंदेशा जताते हुए एसपी को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
एसपी को दिए गए पत्र में बीएसए ने कहा है कि इस वक्त जिले भर के शिक्षकों की जांच की जा रही है। जांच के लिहाज से कार्यालय में देर शाम तक काम करना पड़ रहा है। बिजली न रहने की दशा में कार्यालय परिसर में घुप अंधेरा रहता है। ऐसे में सुरक्षा की आवश्यकता है। शिक्षकों की चल रही जांच में अभी और भी फर्जीवाड़े के खुलासे का अंदेशा है।
विज्ञापन
ऐसे में शिक्षा माफिया जांच को प्रभावित कर सकते हैं। वैसे भी यह जनपद शिक्षा माफियाओं की गहरी पैठ के लिए जाना जाता है। पूर्व में जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश पांडेय की उनके कार्यालय में ही गोली मारकर हत्या भी हो चुकी है। हालांकि इस संबंध में बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि जांच चल रही है तो सुरक्षा की मांग करना एक सामान्य प्रक्रिया है। सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी को पत्रक दिया है।
विज्ञापन