फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSA Office 1375 teachers join the job

बीएसए कार्यालय 1375 शिक्षकों ने ज्वाइन की नौकरी

Mon, 19 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
BSA Office 1375 teachers join the job
जौनपुर। बीएसए कार्यालय में सोमवार की शाम पांच बजे तक कुल 1375 शिक्षकों ने नौकरी ज्वाइन करने की औपचारिकताएं पूरी कर ली। शनिवार की देर शाम तक 961 ने ज्वाइन किया था जबकि सोमवार को 461 ने कार्यभार ग्रहण किया। यहां कुल 1605 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है। शनिवार को जिन शिक्षकों को जिला अस्पताल से मेडिकल प्रमाण पत्र नहीं मिल सका था उन्हें आज मेडिकल प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। भीड़ को देखते हुए जिला अस्पताल में पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। सुबह आठ बजे से दो बजे तक कुल 407 शिक्षकों को मेडिकल प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लेकर शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे जहां ज्वाइनिंग के लिए लगाए गए अलग अलग टेबल पर सभी कागजी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए नौकरी ज्वाइन कर ली। अब बुधवार से उन्हें उपस्थिति दर्ज कराना होगा। हालांकि उनकी उपस्थिति कहां ली जाएगी यह अभी तय नहीं हो सका है। जिले में 1605 शिक्षकों की भर्ती होनी है। शनिवार को हुई अव्यवस्था से सबक लेते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने आज पहले से ही तैयारी कर ली थी। सीएमएस समेत सभी डॉक्टर सुबह आठ बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे। मेडिकल जांच के लिए डाक्टरों की टीम को एक साथ बैठाया गया। वहीं पर पर्चा बनाने की भी व्यवस्था की गई। जिससे दो बजे तक लाइन में लगे सभी 407 शिक्षकों को मेडिकल प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। बीएसए कार्यालय में शाम पांच बजे तक सभी ने ज्वाइनिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि नवनियुक्त सभी शिक्षकों की ज्वाइनिंग के लिए सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई। जो शिक्षक शनिवार को ज्वाइन कर लिए थे उनमें से अधिकतर लोग आज बीएसए कार्यालय पहुंचे और उपस्थिति के बारे में जानकारी की। उन्हें बताया गया कि मंगलवार को तय हो जाएगा कि उनकी उपस्थिति कहां दर्ज की जाएगी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है ताकि शिक्षकों को उनके करीब के ब्लाक के बीआरसी पर ही उपस्थिति दर्ज की जाए। इसे कल तक तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed