{"_id":"618a406456120a6100628789","slug":"brother-attack-on-younger-brother-by-ex-in-family-dispute-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: घरेलू कलह में बड़े भाई का छोटे हमला, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार लहूलुहान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: घरेलू कलह में बड़े भाई का छोटे हमला, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार लहूलुहान किया
Tue, 09 Nov 2021 03:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Nov 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से मारकर लहूलुहान कर दिया। हालत नाजुक देखते हुए परिजन आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में वार्ड बॉय के पद पर तैनात ओमप्रकाश मौर्य उर्फ डब्लू(38) पुत्र स्वर्गीय विजय मौर्य मंगलवार को सुबह 10 बजे अस्पताल से नाइट ड्यूटी करके घर खाना खाने के लिए गए थे। घर पहुंचकर अपने पालतू कुत्ते को टहलाते हुए घर से 100 मीटर दूर गया था।
विज्ञापन
इस दौरान पीछे से उसके बड़े भाई ओमकार मौर्य उर्फ बबलू ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। भाई ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ गर्दन पर वार किए। इससे वह बुरी तरह से जख्मी होकर जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा।
विज्ञापन
वहीं हमलावर मौके से फरार हो गया, जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को लगी। वह उसे आनन-फानन रेहटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में शामिल कुल्हाड़ी को बरामद कर मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।