{"_id":"63655f167516806dc37a93a6","slug":"broke-the-dicky-of-the-bike-and-ran-away-with-89-thousand-jaunpur-news-vns6820855168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिकी तोड़कर 89 हजार ले भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिकी तोड़कर 89 हजार ले भागे
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर/धर्मापुर। गौराबादशाहपुर इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े 89 हजार रुपये की उच्चकागिरी का मामला सामने आया। आरोपी बाइक की डिकी तोड़कर रुपये लेकर फरार हो गए।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहां गांव निवासी अनमोल कुमार दुबे भारतीय स्टेट बैंक गौराबादशाहपुर में पैसे निकालने गए थे। सुबह करीब 11 बजे पैसे निकालकर 89 हजार रुपये बाइक की डिकी में रखकर लॉक कर दिया। बाइक सड़क किनारे खड़ी करके पत्नी और बच्चों के साथ बैंक से थोड़ी दूर स्थित एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करने चले गए। थोड़ी ही देर में उनकी बाइक के बगल में एक पल्सर पर सवार दो लोग आकर रुके और उनकी डिकी का लॉक तोड़ने लगे। जब तक वह दौड़कर शोर मचाते तब तक डिकी का लॉक तोड़कर पॉलिथीन में रखे रुपये तथा चेक बुक लेकर फरार हो गए।
पीड़ित सूचना पर पहुंचे गौराबादशाहपुर चौकी इंचार्ज रामजी सैनी ने जगह-जगह नाकाबंदी कर्रवाई शुरू की तथा जांच पड़ताल में लगे रहे, लेकिन शाम तक सफलता हाथ नहीं लगी। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है। जौनपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के यूनियन बैंक की मुख्य शाखा में रुपये जमा करने गए एक कारोबारी से हुई करीब चार लाख की उच्चकागिरी का अब तक खुलासा नहीं हो पाया तब तक
विज्ञापन
कार्ड बदलकर निकाले 25 हजार
सिकरारा। चौराहा स्थित एसबीआई शाखा पर लगे एटीएम पर शुक्रवार को पैसा निकालने आए व्यक्ति का एक बदमाश ने कार्ड बदलकर 25000 रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
क्षेत्र के मनसिल गांव निवासी अभिमन्यु जयसवाल शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे उक्त एटीएम पर पैसा निकालने पहुंचे थे। एटीएम के केबिन में जाकर पैसा निकालने के लिए अपना कार्ड मशीन में डाल रहे थे तभी पीछे से एक युवक उनका सहयोग करने के नाम पर कार्ड बदल लिया। पीड़ित का पैसा नहीं निकला तो वे भारी मन से घर वापस लौटने लगे तभी उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसने दस हजार के दो बार व पांच हजार के एक बार ट्रांजेक्शन किया है। मैसेज देखते ही अभिमन्यु घबरा गए। भागकर बैंक पहुंचे और 112 पुलिस को सूचना दिए। थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि किसी ने उक्त घटना के संदर्भ में तहरीर नहीं दिया है। मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।