फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bring the spirit of the Constitution to life: Vice Chancellor

संविधान की मूलभावना को जीवन में उतारें : कुलपति

Fri, 26 Nov 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bring the spirit of the Constitution to life: Vice Chancellor
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दतोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान की ओर से संकाय भवन के कांफ्रेंस हाल में शुक्रवार को संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि बाबा साहेब का प्राक्कलन अद्भुत था। विधि संस्थान के शिक्षक और विद्यार्थी संविधान की मूल भावना का अपने जीवन में अनुसरण करें।
विज्ञापन

प्रबंध संकाय के संकाय अध्यक्ष प्रो. अविनाश पार्थीडेकर ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखकर संविधान बनाया। इसलिए हमारा संविधान विश्व के संविधान से श्रेष्ठ माना जाता है। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने संविधान की शपथ दिलाई। संचालन डॉ. अनुराग मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन निदेशक डॉ. मंगला प्रसाद यादव ने किया। समारोह में प्रो .मानस पांडेय, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. अमित वत्स, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका कुमार, डॉ. अवधेश मौर्य, रहमतुल्लाह आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व, कुलपति सभागार में कुलपति की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed