फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bright sunshine during the day, melting at night

Jaunpur News: दिन में तेज धूप, रात में गलन

Sun, 19 Jan 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine during the day, melting at night
जौनपुर। दिन में हो रही धूप और रात की गलन के चलते लोगों की सेहत बिगड़ रही है। शनिवार को चौथे दिन भी सुबह घना कोहरे के साथ सर्द हवाएं चलने से गलन रही। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।मौसम में बदलाव से जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। शनिवार को ओपीडी में 1091 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। चिकित्सकों की माने तो ठंड के चलते लोग सर्दी-खांसी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. अशोक यादव ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव से थोड़ी राहत है, लेकिन ठंडी हवाओं से लोग बीमार पड़ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. संदीप सिंह ने कहा कि मौसम के चलते अधिकतर लोग सर्दी-खांसी, जुकाम व बुखार के साथ पेट में दर्द-मरोड़, दस्त, उल्टी या कब्ज की समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed