फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   bride slaps husband as soon as she reached inlaws house family members took him to tantrik and told love story

ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने की पति पर थप्पड़ों की बौछार, तांत्रिक के पास ले गए परिवार के लोग तो सुनाई लव स्टोरी

Mon, 21 Jun 2021 09:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Jun 2021 09:27 PM IST
सार

सोमवार को विदाई होने के बाद दुल्हन घर पहुंच गई। दुल्हन के घर पहुंचने के बाद उसे गाड़ी से उतारने के लिए महिलाओं की भीड़ लग गई। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद घर के लोग दुल्हन को बाहर निकाल रहे थे। दुल्हन गाड़ी से बाहर निकली और पति को कई थप्पड़ जड़ दिए। 

विज्ञापन
bride slaps  husband as soon as she reached inlaws house family members took him to tantrik and told  love story
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने सोमवार को गाड़ी से उतरते ही अपने पति को थप्पड़ जड़ दिया। यह सब देख मौके पर मौजूद महिलाएं और परिवार के लोग हैरान रह गए। वो इस घटना को भूत-प्रेत से जोड़कर देखने लगे। इसके निवारण के लिए उसे तांत्रिक के पास गए। जहां जाने के बाद दुल्हन ने बताया कि वह शादी से खुश नहीं है। वह दूसरे से प्यार करती है और उसी के साथ शादी करना चाहती है।

विज्ञापन


मामला थाने तक पहुंच गया। यहां कई घंटे चली मशक्कत के बाद भी दुल्हन तैयार नहीं हुई, जिसके कारण पुलिस ने संबंध विच्छेद करा दिया। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाने के एक गांव से 20 जून को खेतासराय क्षेत्र में बरात गई थी। सोमवार को विदाई होने के बाद दुल्हन घर पहुंच गई। दुल्हन के घर पहुंचने के बाद उसे गाड़ी से उतारने के लिए महिलाओं की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


औपचारिकताएं पूरी करने के बाद घर के लोग दुल्हन को बाहर निकाल रहे थे। दुल्हन गाड़ी से बाहर निकली और पति को कई थप्पड़ जड़ दिए। जिसे देखकर घर के लोग हक्का बक्का रह गए। घर के लोगों ने सोचा कि भूत प्रेत का मामला है। दुल्हन को लेकर तांत्रिक के पास गए। वहां जाने के बाद दुल्हन ने बताया कि वह शादी से खुश नहीं है। वह ससुराल में नहीं रहना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ते देख लड़का पक्ष के लोग थाने पर पहुंच गए। थाने पर पहुंची दुल्हन ने बताया कि पढ़ाई के समय से ही किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। मैं उसी से शादी करना चाहती हूं। मैं ससुराल नहीं जाना चाहती। सुबह से शुरू हुई पंचायत दोपहर तक चलती रही।

पुलिस के समझाने के बाद भी दुल्हन ससुराल जान के लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया। दोनों पक्ष अपना सामान लेकर संबंध विच्छेद करने पर राजी हो गए। एसओ बिजेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता करा दिया गया। दोनों ने अपना सामान लेकर संबंध विच्छेद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed