{"_id":"666da93baeb01c474e0eb3eb","slug":"bride-refuses-to-marry-middle-aged-groom-in-jaunpur-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दूल्हे को देख चीखने-चिल्लाने लगी दुल्हन, पुलिस ने पिता को लगाई फटकार; जानें- क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दूल्हे को देख चीखने-चिल्लाने लगी दुल्हन, पुलिस ने पिता को लगाई फटकार; जानें- क्या है मामला
Sat, 15 Jun 2024 08:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 15 Jun 2024 08:16 PM IST
सार
Jaunpur News: चर्चा है कि लड़की का पिता शराबी किस्म का व्यक्ति है। उसने अच्छी खासी रकम लेकर अपनी नाबालिग पुत्री का विवाह अधेड़ के साथ कर रहा था। लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने दोनों पक्षों के मनसूबे पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
जौनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के मैहर देवी मंदिर परिसर में 16 वर्षीय किशोरी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हो रही शादी को पुलिस ने रूकवा दिया। शुक्रवार दोपहर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां निवासी राम ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री की शादी नईगंज निवासी एक गौतम परिवार में करने जा रहे थे।
विज्ञापन
शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय लड़की की नजर दूल्हे पर पड़ गई। उसने देखा कि दूल्हे की उम्र 40 वर्ष से अधिक है। उसने शादी का विरोध करना शुरू कर दिया। लड़की शोर मचाने लगी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजीव मल्ल सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। जहां दोनों ने अपने-अपने सामानों की वापसी कर ली और अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर एक दारोगा के साथ फोर्स भेजकर शादी रुकवा दिया गया। लड़की के पिता को ऐसा नहीं करने की हिदायत दी गई है।