फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bride escapes mysteriously after Jaimala in jaunpur she found in same village with youth and then know whats happen

एक विवाह ऐसा भी: जयमाल के बाद दुल्हन फरार, सुबह गांव में एक युवक के घर मिली और फिर...

Sat, 05 Jun 2021 05:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Jun 2021 05:02 PM IST
सार

जयमाला की रस्म हो चुकी थी और दोनों परिवार विवाह के मुख्य समारोह की तैयारी कर रहे थे, तभी दुल्हन अचानक गायब हो गई।  कई घंटे तलाश करने के बाद दुल्हन के परिवार के सदस्यों को पता चला कि वो कहां है। राहत की बात ये रही रात भर चले ड्रामे के बाद शादी संपन्न हो गई। 

विज्ञापन
Bride escapes mysteriously after Jaimala in jaunpur she found in same village with youth and then know whats happen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के तहत आने वाले एक गांव में हैरानी भरा मामला सामने आया है। यहां शादी के दौरान बिल्कुल फिल्मी अंदाज में बरात के आने के बाद दुल्हन जयमाल के बाद फरार हो गई।  रात भर उसकी तलाश होती रही। वह भोर में गांव के ही एक युवक के घर में छिपी मिली। पुलिस आरोपी युवक व उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने ले गई। यहां घंटों पंचायत के बाद मामला सुलझने पर विवाह की रस्में पूरी हुईं। 

विज्ञापन


रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात भदोही जिले से बारात आई थी। घरातियों ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म हुई। जयमाल के बाद अचानक दुल्हन लापता हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो सन्न रह गए। काफी देर तक घर व आसपास खोजबीन हुई, लेकिन दुल्हन का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


अनहोनी की आशंकाओं से सहमे परिजन शक होने पर भोर में गांव के एक युवक के घर पहुंचे। दुल्हन इसी घर में छिपी हुई थी। परिजनों की सूचना पर रामपुर पुलिस भी वहां पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन समेत आरोपी युवक और उसके पिता को पुलिस थाने ले गई। वहां घंटों तक पंचायत होने के बाद दुल्हन शादी के लिए तैयार हुई। शादी की रस्म पूरा होने के बाद दुल्हन की विदाई हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि दुल्हन और युवक में दोस्ती थी। युवती इस शादी को लेकर तैयार नहीं थी। काफी समझाने के बाद वह शादी के लिए राजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed