Jaunpur News: शादी कार्यक्रम से लौट रही ब्रेजा कार की पिकअप से जोरदार टक्कर, 6घायल, सभी खतरे से बाहर
शादी कार्यक्रम से लौट रही चार पहिया वाहन की पिकअप टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनो वाहन हवा में उछल कर पलट गए। घटना में छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। सभी खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर रायबरेली राज मार्ग पर शनिवार को लगभग 10 बजे सुबह बीबीपुर के पास इलाहा बाद की ओर जा रही ब्रेजा कार की सांमने से आ रही तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप से आमने भिड़ंत हो गई।दोनो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि फिल्मी अंदाज में दोनो वाहन हवा में गोते खाकर सड़क पर गिर कर पूरी तरह से पलट गई।
चारो चक्के ऊपर पहुँच गए। पुलिस के अनुसार टक्कर में 6 लोग घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेश से जिला अस्पताल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जिस समय बीबीपुर में दुर्घटना हुई कोई वाहन नहीं सड़क पर नही आ रहा था अन्यथा वह दुर्घटना का शिकार हो जाता।
स्थानीय लोगों के अनुसार जब उक्त दुर्घटना हुई तो इतनी जोर की आवाज हुई कि जैसे लगा कहीं कुछ ब्लॉस्ट हुआ हो। लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुँच कार का फाटक कर घायलों कोबाहर निकाला।फोन पर सूचना पाकर थाने के एसआई कमलेश तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच लोगो को जिला अस्पताल भेजवाया जहाँ सभी सुरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि कार सवार लोग मऊ से लड़की की शादी के बाद सुबह प्रयागराज जा रहे थे।जब कि पिकअप चालक स्थानीय थाना का मो आसिफ अकेले पिकअप लेकर घर की ओर जा रहा था। उसे भी चोट आई है। सभी साथी अपने मित्र कैकाश प्रकाश पाठक की पुत्री की शादी से वापस घर (प्रयागराज) जा रहे थे।
उक्त सन्दर्भ में थनाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस भेज कर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया गया।सभी खतरे से बाहर हैं।समाचार लिखे जाने तक किसी की तहरीर नहीं आयी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.