{"_id":"616f04236876e44b401fde23","slug":"break-on-crater-liberation-campaign-due-to-rain-jaunpur-news-vns6181331173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण गड्ढा मुक्ति अभियान पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के कारण गड्ढा मुक्ति अभियान पर ब्रेक
विज्ञापन
जनपद में गड्ढा मुक्ति अभियान पर फिर ब्रेक लग सकता है।खराब मौसम के कारण सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकि पीडब्ल्यूडी का दावा है कि 1100 किमी सड़कों में 503 किमी सड़कें गड्ढा मुक्त कर दी गई हैं, जबकि कई इलाकों में क्षतिग्रस्त मार्गों पर अब भी लोग हिचकोले खाने को विवश हैं।
सरकार गड्ढा मुक्ति अभियान चला रही है। इसके तहत जनपद में 11 करोड़ रुपये से 460 सड़कों की मरम्मत की योजना है। इस कार्य को प्राथमिकता में शामिल करते हुए शासन की ओर से दो करोड़ 80 लाख रुपये जारी भी कर दिया गया है। इस धनराशि से गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत प्रांतीय खंड, निर्माण खंड व निर्माण खंड-दो के तहत आने वाले 1100 किमी सड़कों पर हुए गड्ढों को भरा जाना है। इसके लिए नवरात्र से काम भी शुरू किया गया है। विभाग का दावा है कि अब तक 50 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। उधर, अभी भी बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढों की वजह से स्थिति खराब है। मछलीशहर से जंघई मार्ग, बरईपार-मछलीशहर मार्ग, चकमुबारकपुर-छाछो मार्ग, असवा-बैरहना मार्ग की सड़कों पर चल पाना मुश्किल हो गया है। हालांकि नौपेड़वा-शिवगुलागंज, लाला बाजार-शिवगुलामगंज, रामपुर-सुरेरी घाट, रामपुर ठकवतियां मार्ग पर गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत काम चल रहा था, जिसे बारिश के कारण दो दिन से रोक दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश में यदि सड़कों पर हुए गड्ढे भर भी दिए जाते हैं तो कुछ ही दिनों में सड़क दोबारा खराब हो जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जैनूराम का कहना है कि जनपद में 1100 किमी तक चिह्नित सड़कों के गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाना है। विभाग करीब 50 प्रतिशत काम पूरा कर चुका है। हालांकि बारिश की वजह से कार्य करने में दिक्कत आ रही है। मौसम साफ होने के बाद अभियान में तेजी आएगी। रामपुर की सड़क एनएच को हैंडओवर कर दी गई है। इस सड़क को चौड़ा किया जाना है।