फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brahmins will have to unite and make them realize the power: Rajendra

ब्राह्मणों को एकजुट होकर कराना होगा ताकत का एहसास : राजेंद्र

Mon, 27 Sep 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Brahmins will have to unite and make them realize the power: Rajendra
विपिन कुमार बालिका इंटर कालेज में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों ने ब्राह्मण समाज को छलने का काम किया है। ऐसे में ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज पर बुरी नजर रखने वालों को सबक सिखाना होगा। समाज के लोगों का आह्वान किया कि हमें अपने पूर्वजों से सीख लेनी होगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कोई जाति नहीं है, ब्राह्मण विचारधारा है जो विश्व बंधुत्व की भावना रखती है। कहा कि सभी को शिक्षित होकर संगठित होने की जरूरत है। देश एवं समाज के लिए ब्राह्मण समाज ने हमेशा एकता की मिसाल कायम की है, उसी को कायम रखने की जरूरत है। संबोधन से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र व भगवान परशुराम की मूर्ति भेंट की गई। इस मौके पर परमहंस पांडेय, विनय कुमार मिश्र, यादवेंद्र प्रताप दुबे, जगदीश मिश्रा, अमरनाथ पांडेय, लालजी उपाध्याय, धर्मराज मिश्र, बड़कऊ पाठक, संतोष मिश्र, अरविंद कुमार मिश्रा, राजेश उपाध्याय, राजीव मिश्र, रंकज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed