Jaunpur News: राजस्थान से आए प्रेमी का लटकता मिला शव, बगल में मृत मिली विवाहित प्रेमिका
जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के पड़रछा गांव में मंगलवार सुबह प्रेमी का शव फंदे से लटकता मिला। वहीं प्रेमिका पास में ही मृत पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर के पड़रछा गांव में मंगलवार भोर में घर के बरामदे में रोशनदान से रस्सी के सहारे फंदा पर राजस्थान से आए एक प्रेमी का शव लटकता मिला। वहीं, उसके पास ही चौकी पर प्रेमिका मृत पड़ी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदवक थाना क्षेत्र पड़रछा गांव निवासी फूलचंद्र विश्वकर्मा की बेटी ज्योति (35) की शादी 10 साल पहले राकेश विश्वकर्मा निवासी बेलाव थाना बदलापुर के साथ हुई थीं। उनकी आठ साल की बेटी है। शादी के चार साल बाद दोनों के संबंध खराब हो गए।
ज्योति अपने मायके में ही रहती थी और एक दुकान पर काम करती थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि ज्योति का प्रेमी और राजस्थान के अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के निताता गांव निवासी विकास कुमार मीणा (26) सोमवार को आया था। रात में प्रेमिका के घर वह कब आया, किसी को पता नहीं।
मायके में केवल उसकी मां और छोटी बहन ही रहती हैं। पिता वाराणसी में रहते हैं। मंगलवार भोर में उसकी मां गीता देवी जगी तो देखा की विकास कुमार मीणा का शव रस्सी के सहारे रोशनदान से फंदे पर लटक रहा था। वहीं, ज्योति बगल में चौकी पर मृत पड़ी है। यह दृश्य देख सभी के होश उड़ गए। शोर मचाई तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
पुलिस को सूचना दी गईं। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एएसपी सिटी डा. संजय कुमार, सीओ गौरव शर्मा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। आधार कार्ड से पहचान होने पर पुलिस ने प्रेमी के घर सूचना भेज दी है। एएसपी सिटी ने बताया कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे। जांच में यह पता चला कि प्रेमिका छह माह पहले उसके घर भी गई थी। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सब कुछ साफ हो जाएगा।
छह महीने पहले प्रेमी के घर गई थी ज्योति
करीब एक साल पहले ज्योति का संबंध मोबाइल के जरिए विकास से हो गया। इसकी भनक जब उसके पति को लगी तो विरोध करने लगा। मोबाइल से बात करने पर मारने पीटने लगा, लेकिन वह नहीं मानी। करीब छह माह पहले वह घर से प्रेमी से मिलने अलवर चली गई। उस समय महिला की छोटी बहन प्रतीक्षा ने बदलापुर थाने में ज्योति की हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ज्योति को अलवर से बरामद कर उसके पिता फूलचंद्र को सुपुर्द कर दिया, तब से वह मायके में ही रह रहीं थी। दो-तीन माह से पति से भी उसके संबंध अच्छे हो गए थे। उसका पति विगत शुक्रवार को उससे मिलने आया था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे पति ने कहा कि ज्योति बृहस्पतिवार को कोई पूजा करने वाली थी। इसके लिए उसने पैसे की मांग की थी। मैंने सहमति भी दी थी।
आत्महत्या और हत्या में उलझी है पुलिस
पुलिस पूरे मामले को आत्महत्या और हत्या की नजर से देख रही है। पुलिस अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि ज्योति की मौत कैसे हुई, क्योंकि उसके शरीर पर इस तरह के कोई निशान नहीं है। हालांकि ऐसे में उसकी हत्या की संभावना ज्यादा जताई जा रही है।