फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bored of family discord, the young man hanged himself

पारिवारिक कलह से ऊबकर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 02 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bored of family discord, the young man hanged himself
खेतासराय थाना क्षेत्र के सीधा गांव में एक युवक ने पारिवारिक कलह से ऊबकर फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर से दूर शीशम के पेड़ पर लटकते हुए मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीधा गांव निवासी दिलीप विश्वकर्मा (32) खेतासराय में रेलवे क्रासिंग के समीप बाइक रिपेयरिंग का काम करते थे। बुधवार की रात दिलीप का उनकी पत्नी मोनी विश्वकर्मा से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। सुबह दिलीप दुकान पर नहीं गए। दोपहर में वह खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर में उनका शव घर से दूर शीशम के पेड़ पर गमछे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश यादव का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed