{"_id":"558e701168b5f86cd9c9ff151a95c0f6","slug":"bookkeeper-lutkand-five-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम लूटकांडः पांच आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम लूटकांडः पांच आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी के मुनीम को गोली मारकर पांच लाख 25 हजार की लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपी सोमवार की शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को अहियापुर मोड़ से भंडारी स्टेशन के उत्तर तरफ जाने वाले रोड के तिराहे पर दबोचा गया।
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में जुर्म कबूल किया और बताया कि कई दिनों की रेकी के बाद उन्होंने मुनीम से लूट की घटना को अंजाम दिया।
आरोपियों के पास से 3 असलहे, आधा दर्जन कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लगी चार बाइक, लूट के 104100 रुपये, चार मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए।
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका के पास व्यवसायी श्याम मोहन अग्रवाल की फर्म पर मुनीम का काम करने वाला शरद मिश्रा 29 दिसंबर को फर्म का पैसा जमा करने के लिए सुतहट्टी स्थित यूनियन बैंक की शाखा में जा रहा था।
दोपहर साढ़े 12 बजे बदमाशों ने अटाला मस्जिद चौराहे पर मुनीम को गोली मारकर 5.25 लाख रुपये लूट लिए। तीन गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल मुनीम की तीन जनवरी को बनारस के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
मामले का खुलासा करने के लिए जुटी पुलिस की टीम ने सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मुखबिर से सूचना मिलने के बाद गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के कुछमुछ गांव निवासी चंद्रशेखर,
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाने के मुलालपुर गांव के मुलायम सिंह यादव, जफराबाद थाने के समोपुर कला निवासी मनीष यादव, सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के जपटापुर निवासी विकास अस्थाना, गौराबादशाहपुर के गजना गांव निवासी रामनगीना यादव को गिरफ्तार कर लिया।
चंद्रशेखर के पास से पिस्टल और दो कारतूस, मुलायम सिंह यादव के पास से यूएसए निर्मित पिस्टल और दो कारतूस और मनीष के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए।
साथ ही फर्जी नंबर प्लेट लगी चार बाइक और लूट के एक लाख चार हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस कप्तान बबलू कुमार के मुताबिक अपराधियों का यह गिरोह बैंक से पैसे निकालते समय लोगों की रेकी करता है और गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देता है।
अपराधियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि एक माह पूर्व चंद्रशेखर विश्वकर्मा यूनियन बैंक की सुतहट्टी शाखा में गया था। वहां मुनीम शरद मिश्रा को ज्यादा पैसे अकेले जमा करते हुए देखा था।
इसकी चर्चा उसने साथी रामाश्रय यादव से की और एक योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक बबलू कुमार ने बताया कि इस मामले में लूट की शेष रकम और छह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर वहा के लिए रवाना कर दी गई है।