फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bolero collided with divider on Varanasi Lucknow highway CPWD JE and contractor died

Road Accident: वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, जेई और ठेकेदार की मौत

Wed, 19 Oct 2022 04:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Oct 2022 04:46 PM IST
सार

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में  बुधवार अलसुबह डिवाइडर से टकराने के बाद बोलेरो पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार  जेई और एक ठेकेदार की मौत हो गई। वहीं एक अन्य जेई घायल हो गया। 

विज्ञापन
Bolero collided with divider on Varanasi Lucknow highway CPWD JE and contractor died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर बुधवार अलसुबह डिवाइडर से टकराने के बाद बोलेरो पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार के जेई और एक ठेकेदार की मौत हो गई। वहीं एक अन्य जेई घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वाराणसी के भगवानपुर थाना लंका निवासी प्रवीन मोहंती (50), गाजीपुर के अंकुर राय (25) व प्रयागराज निवासी सीपीडब्लूडी के जेई प्रभाकर सिंह (40) बोलेरो से लखनऊ गए थे। वहां से काम होने के बाद रात में वाराणसी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर बक्शा थाना क्षेत्र के चकमिर्जापुर गांव के पास चालक को झपकी आ गई। बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। रफ्तार तेज होने के कारण गाड़ी एक बार पलटी फिर सीधी हो गई। हादसे में बोलेरो सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने प्रवीन मोहंती और अंकुर राय को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रभाकर की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। उधर, सूचना पाकर पहुंचे प्रभाकर के परिजन उन्हें लेकर प्रयागराज चले गए।

मृतकों में प्रवीन मोहंती ठेकेदार और अंकुर राय जेई बताए गए। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। दोपहर में दोनों मृतकों के परिजन जब जिला अस्पताल पहुंचे तब शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed