फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bol Bam Kanwariya Sangh will not take out Shobha Yatra

बोल बम कांवरिया संघ नहीं निकालेगा शोभा यात्रा

Tue, 27 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bol Bam Kanwariya Sangh will not take out Shobha Yatra
बोल बम कांवरिया संघ की बैठक सद्भावना पुल स्थित केरारबीर मंदिर केरारकोट परिसर में अध्यक्ष सुधीर कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों ने सर्वसम्मति से तय किया कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए श्रावण मास में इस बार भगवान शिव की शोभा यात्रा एवं नागपंचमी के दिन साष्टांग दंडवत जलाभिषेक यात्रा नहीं निकाली जाएगी। जिले के सभी बोल बम कांवरिया संघ के लोगों से आग्रह किया गया कि शासन की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में पूजन-अर्चन व जलाभिषेक करें। स्थिति सामान्य होने पर अगले वर्ष बोल बम कांवरिया संघ कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि इस वर्ष सभी कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। सावन मास में संगठन के लोग भगवान शिव का शृंगार पूजन, रुद्राभिषेक एवं हवन प्रतीकात्मक रूप से गोमती नदी के तट पर स्थित शहर कोतवाल केरारबीर मंदिर केरारकोट के परिसर में करेंगे। संचालन महासचिव विमल सिंह एवं आभार संघ के संरक्षक सुभाष चंद्र गर्ग ने किया। बैठक में अशोक सेठ, संतोष सेठ, गौतम सोनी, श्रवण कुमार चौरसिया, उदय सेठ, संजीव चौरसिया, राजन अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्रा, संजय मोदनवाल, रंजीत अग्रहरि, कृष्ण कुमार, संजय मोदनवाल, अजय सेठ, अशोक मोदनवाल, उमेश गुप्ता, गुड़िया आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed