{"_id":"58c98f204f1c1b194132a119","slug":"board-exams-will-remain-today-strict-monitoring","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा आज, रहेगी कड़ी निगरानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा आज, रहेगी कड़ी निगरानी
jaunpur
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर डेस्क स्लीप लगाते शिक्षक।
- फोटो : jounpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा गुरूवार से शुरू होगी। परीक्षा के लिए जिले में285 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में 201030 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल में 111353 और इंटरमीडिएट के 89677 हजार छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए छह जोनल, छह सुपर जोनल और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा छह सचल दस्ते भी लगाए गए हैं। हर दस्ते में महिला शिक्षक शामिल होंगी। परीक्षा में खासी कड़ाई रहेगी।
बोर्ड परीक्षा में जिले के 573 कालेजों के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका और पर्चा पहुंच चुका है। पहली पाली की परीक्षा 7.30 से 10.45 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।
जिलाविद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। गुरुवार से शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं शुरू होगी। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। डीएम डा. बलकार सिंह ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए सेक्टर और जोनल मस्ट्रिेट तैनात किए जा रहे हैं। कहा कि परीक्षाओं में अनुचित साधनों का प्रयोग संज्ञेय अपराध है।
विज्ञापन
किसी भी दशा में नकल नही करने दिया जाएगा। इसके लिए एडीएम उमाकांत त्रिपाठी को प्रभारी बनाया गया है। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक डायरी, कैलकूलेटर लेकर कोई अंदर नही जाएगा। परीक्षा को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर परिधि में कोई भीड़ नही होगी। डीआईओएस भाष्कर मिश्र, मुन्ना सिंह कुशवाहा प्राचार्य डायट, बीएसए, वित्त एवं लेखा सुबाष सिंह, डा. विजय सिंह और संतोष विश्वकर्मा के नेतृत्व में सचल दल का गठन किया गया है। जो विभिन्न केंद्रों पर छापेमारी करेगा। उधर, परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को केंद्राध्यक्षों ने बैठक कर परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की। इस दौरान सीटिंग प्लान लगाया गया।