{"_id":"65ecb67e584296455e044974","slug":"board-exam-missed-practical-exams-will-be-held-on-13th-and-14th-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-113207-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: प्रैक्टिकल की छूटी परीक्षाएं 13 व 14 को होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: प्रैक्टिकल की छूटी परीक्षाएं 13 व 14 को होंगी
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं शनिवार को खत्म हो गई। 9800 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा छोड़ दी है। इसमें हाईस्कूल के 5000 और इंटर के 4800 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा के दौरान तीन छात्र नकल करते पकड़े गए।
शनिवार को परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में सामाजिक विज्ञान में 83854 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 77383 परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से 4476 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। दूसरी पाली में हाईस्कूल इंटर रसायन विज्ञान के 44773 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 43008 छात्र परीक्षा में शामिल हुए 1765 ने परीक्षा छोड़ दिया।
इंटर समाजशास्त्र में 16606 छात्र पंजीकृत थे, इसमें से 15623 परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 983 ने परीक्षा छोड़ दिया। हाईस्कूल सिलाई में 108 छात्र पंजीकत थे, इसमें से 99 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। नौ छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। अन्य परीक्षाओं में भी 33 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी ने बताया कि परीक्षा संपन्न हो गई है। कुछ छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं किसी कारण से छूट गई हैं। छूटी परीक्षाएं 13 और 14 मार्च को कराई जाएगी। ऐसे छात्र जिनका प्रैक्टिकल छूट गया है वह अपने काॅलेज से परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।