फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Board Exam: 206 static, 22 sector and six zonal magistrates

बोर्ड परीक्षा : 206 स्टेटिक, 22 सेक्टर और छह जोनल मजिस्ट्रेट

Sun, 08 Feb 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: 206 static, 22 sector and six zonal magistrates
जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र 10 फरवरी से भेजने की तैयारी है। परीक्षा सामग्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर पेपर डबल लाॅक में कड़ी सुरक्षा के बीच रखे जाएंगे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए 206 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट और छह मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रिजर्व में लगाई गई है। परीक्षा के लिए जिले में 206 केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं एवं प्रश्न पत्रों को अलग-अलग अलमारी में सुरक्षित रखवाया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शनिवार को मछलीशहर तहसील क्षेत्र में बनाए गए केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेंजी गईं। 10 फरवरी से प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा में केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए टीम गठित की जा रही हैं। 18 फरवरी से शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रश्रपत्र विशेष वाहन से जिले में पहुंचाए गए हैं। सीसीटीवी युक्त कक्ष में प्रश्नपत्रों को रखवाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति भी जिले में हो चुकी है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। एक में प्रश्नपत्र तो दूसरे में उत्तर पुस्तिकाएं रखी जाएंगी। स्ट्रांग रूम के डबल लॉक की तीन चाबियां होंगी। चाबियां केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास होंगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed