फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bloody clash between 12th class students in Jaunpur Clashes broke out during practical examination on e student died

जौनपुर में 12वीं के छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान छात्रों में विवाद के बाद पिटाई से एक की मौत

Mon, 02 May 2022 10:09 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 May 2022 10:09 AM IST
सार

यूपी के जौनपुर में  प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान 12वीं के छात्रों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bloody clash between 12th class students in Jaunpur Clashes broke out during practical examination on e student died
छात्र मिथिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के जलालपुर स्थित रामरूप सर्वोदय इंटर कॉलेज में रविवार को भौतिक विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान फाइल देखने को लेकर छात्रों में हुए विवाद के बाद पिटाई से 12वीं के एक छात्र की मौत हो गई। 

विज्ञापन

बयालसी इंटर कालेज जलालपुर के 241 विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा रामरूप सर्वोदय इंटर कालेज में हो रही थी। कॉलेज के प्रधानाचार्य लल्लू राम यादव के मुताबिक सुबह साढ़े नौ बजे छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। उन्होंने बयालसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह को भी इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


परीक्षा में मदद के लिए वहां से कुछ शिक्षक भी आए। हालांकि, इस बीच एक गुट ने साथियों को फोन कर बुला लिया था। करीब 12 बजे 20-25 युवक कॉलेज परिसर पहुंचे। जबरदस्ती परिसर में घुसे युवकों ने शिक्षकों व छात्रों को अपशब्द कहते हुए बयालसी इंटर कॉलेज के छात्र मिथिलेश यादव (18) निवासी नेवादा भक्ता की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मिथिलेश बेहोश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह के खिलाफ केस दर्ज, तीन हिरासत में

इसी दौरान आरोपी फरार हो गए। शिक्षकों ने घायल छात्र को सीएचसी रेहटी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जलालपुर थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पहुंचे। एएसपी डा. संजय कुमार ने बताया कि छात्र के पिता उपेंद्र यादव की तहरीर पर लालपुर गांव निवासी प्रियांशु सोनकर, हिमांशु सोनकर, साहिल, अंतिम सोनकर, रवि सोनकर और नीरज सोनकर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर प्रियांशु, रवि समेत तीन को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने तत्परता दिखाई होती तो बच जाती छात्र मिथिलेश की जान

पुलिस तत्परता दिखाई होती तो छात्र मिथिलेश की जान बच जाती। छात्रों के दो गुटों में कहासुनी होने के दौरान स्कूल के प्रधानचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए फोन मिलाया, लेकिन जलालपुर थाने का सीयूजी नंबर पर फोन नहीं उठा। थोड़ी देर में फोन उठा तो इंस्पेक्टर प्रधानाचार्य पर ही भड़क गए और बोले, छोटे-छोटे विवाद पर फोन कर देते हो क्या पुलिस इतना खाली बैठी है।
 
रामरूप सर्वोदय इंटर कॉलेज भवनाथपुर त्रिलोचन महादेव में रविवार को भौतिक विज्ञान के प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट को रोका जा सकता था, जब आपस में छात्र वाद विवाद कर रहे थे। तभी इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य लल्लू राम यादव ने इंस्पेक्टर जलालपुर के सीयूजी नंबर पर फोन लगाया, लेकिन फोन उठा नहीं।

थोड़ी देर बाद जब फोन उठाया गया तो विद्यालय के लोगों के ऊपर ही इंस्पेक्टर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि आप छोटे विवादों को लेकर के फोन कर देते हो, क्या पुलिस इतना खाली पड़ी हुई है, जो छोटी-छोटी बातों को लेकर के दौड़ती फिरे।

अगर इस बात को इंस्पेक्टर की ओर से गंभीरता से लिया गया होता तो छात्र मिथिलेश की जान बच जाती। अगर मामले को संज्ञान लिया होता तो बगल में ही 200 मीटर दूर पुलिस बूथ बना है। वहां से तत्काल पुलिस पहुंच गई होती और छात्र मिथिलेश की जान बच जाती। मृतक छात्र मिथिलेश यादव दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

छोटा भाई उमेश यादव कक्षा 10 का छात्र है। पिता उपेंद्र यादव बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाते हैं। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य लल्लू राम यादव ने बताया कि जब छात्रों के दो गुटों में कहासुनी हो रही थी, तभी मैने जलालपुर थाने का सीयूजी नंबर पर काल किया, लेकिन फोन नहीं उठा, थोड़ी देर बाद  दोबारा काल करने पर फोन उठा तो थानाध्यक्ष मेरे उपर ही भड़क गए और फोन रख दिया।  

छात्र की मौत के बाद तनाव, फोर्स तैनात

12वीं के छात्र मिथिलेश कुमार यादव की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। जलालगंज रेलवे फाटक के समीप की अधिकांश दुकानें भी बंद रहीं। वहीं,तनाव को देखते हुए पुलिस लालपुर गांव स्थित जलालगंज रेलवे फाटक के पास तैनात कर दी गई है। मृतक छात्र मिथिलेश के शव की मौत वाराणसी जनपद की सीमा में हुई, जिसके कारण वहां की पुलिस को उसके शव को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो फिर हंगामा हुआ।  मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दी गई है। साथ ही पुलिस  विभाग के उच्चाधिकारी पूरे स्थिति पर नजर लगाए हुए हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

प्रायोगिक परीक्षा के दौरान हुए मारपीट की पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मारपीट का फुटेज भी सामने आया है। जिसमें मुंह बांधकर आए लड़के मारपीट करते दिख रहे हैं।नेवादा गांव के रहने वाले मिथिलेश यादव 12वीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि मिथिलेश और प्रियांशु एक क्लास में पढ़ते थे। मिथिलेश की फाइल प्रियांशु छीन रहा था, जिससे कुछ पेज फट गए थे। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। वाद बढ़ा तो प्रियांशु ने अपने दोस्त हिमांशु, अंतिम, साहिल, रवि और नीरज को बुला लिया, जो करीब 20-25 की संख्या में पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed