फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Blood soaked dead body of girl found in Ahrar farm in jaunpur doubts of rape and murder

Jaunpur: अरहर के खेत में मिला किशोरी का खून से लथपथ शव, दुष्कर्म की आशंका, पुलिस ने नकारा

Fri, 17 Mar 2023 09:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Mar 2023 09:09 PM IST
सार

अरहर के खेत में एक किशोरी का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला रेत कर हत्या की है।

विज्ञापन
Blood soaked dead body of girl found in Ahrar  farm in jaunpur doubts of rape and murder
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक किशोरी का खून से सना शव अरहर के खेत में मिला। खेत में शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गला रेतकर किशोरी की हत्या की गई है। उसके अस्त-व्यस्त कपड़ों को देख ग्रामीणों में ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस  ने जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिंक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। 

विज्ञापन

नीलगाय भगाने के लिए खेत में गया था शख्स

प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाने से सटे जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे रेलवे लाइन के किनारे अरहर की खेत में गांव का एक व्यक्ति नीलगाय भगाने गया था। इस दौरान उसकी नजर एक किशोरी के खून से लथपथ शव पर पड़ी तो वहां से चिल्लाते हुए घर की तरफ भागा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जींस और टी-शर्ट पहनी थी किशोरी

Blood soaked dead body of girl found in Ahrar  farm in jaunpur doubts of rape and murder
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों को सूचना दी तो वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर जंघई चौकी इंचार्ज राम विलास व थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे।  घटनास्थल पर मीरगंज, सरायममरेज और मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस बुला ली गई। फॉरेंसिंक टीम और डॉग स्क्वायड का भी सहयोग लिया गया। किशोरी नीले रंग जींस और इसी रंग की टी-शर्ट में थी। 
ये भी पढ़ें: वाराणसी समेत पूर्वांचल में बिजली कर्मियों के हड़ताल से हाहाकार, कई जगह प्रदर्शन

उसके गले पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। नाक से भी खून निकलने के निशान दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खेत में ही वारदात को अंजाम दिया गया है। किशोरी की पहचान नहीं हो सकी।  पुलिस ने आस-पास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास जरूर किया, लेकिन असफल रही। उसकी उम्र करीब 17 साल आंकी जा रही है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पहचान नहीं हो सकी है। दुष्कर्म की आशंका से उन्होंने इनकार किया।

मॉल में मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले पांच छात्र चिन्हित

बदलापुर पड़ाव स्थित शॉपिंग मॉल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड करने के मामले में खुलासे को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। इसमें शामिल पांच आरोपी जिले के प्रतिष्ठित डिग्री कॉलेज के छात्र हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से संबधित कॉलेज को पत्र भेजा गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। बीते दो मार्च को करीब 12 नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मॉल में घुसकर दुकानदारों पर हमला कर दिया। इसमें दिलाजाक मोहल्ला के मोहम्मद बिस्मिल्ला और जीशान अहमद घायल हो गए थे।

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित किया है। पुलिस विवेचना में यह सामने आया कि इसमें पांच ऐसे छात्र हैं, जो जिले के प्रतिष्ठित कॉलेज के छात्र हैं। इन छात्रों में कुछ के ऊपर पूर्व में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। इनके खिलाफ मुकदमे की भी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कालेज को भी इस वजह से पत्र भेजा गया है कि वह भी अपने यहां पढ़ने वाले छात्रों की करतूतों को जान सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed