फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Blood donation is a work of great virtue: DM

बड़े पुण्य का काम है रक्तदान: डीएम

Thu, 24 Mar 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Blood donation is a work of great virtue: DM
जौनपुर। शहीद दिवस के अवसर पर ठाकुर बाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की ओर से बुधवार को आईएमए जौनपुर एवं सिंगरामऊ संस्था मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दोनों जगहों को मिला कर करीब 50 यूनिट रक्तदान हुआ। संस्था सचिव डॉ. अंजू सिंह ने दोनों शिविरों में उपस्थित रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
विज्ञापन

इस दौरान आईएमए में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और उनकी पत्नी डॉ. अंकिता राज वर्मा ने फीता काट और रक्तदान कर किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे कोई नुकसान नहीं होता है। हमें जहाँ कहीं भी रक्तदान का अवसर मिले। उसमे बढ़ -चढ़ कर भाग लेना चाहिए। यह बड़े पुण्य का काम है। इससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है। इस अवसर पर दीपक मौर्य, हरिश्चद्र सिंह, पवन यादव, रेड क्रास के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, एडवोकेट विपिन कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, अभिषेक चतुर्वेदी, सत्यजीत मौर्य, शुभम सिंह एवं आईएमए के डॉ. विकास सिंह, एक्स मेजर बीएन दुबे आदि उपस्थित रही। वहीं सिंगरामऊ संस्था मुख्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने किया। , जिला अस्पताल के डॉक्टर सायन दास, शालिनी मौर्या एवं उनकी टीम ने रक्तदान कार्यक्रम को समाप्त कराया। इस अवसर पर संस्था के स्टाफ अवनीश प्रजापति, लालमनी मिश्रा, अंकिता सिंह, मंजू सिंह आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed