फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Block chief, head and members were honored

ब्लॉक प्रमुख, प्रधान व सदस्यों को किया गया सम्मानित

Sat, 31 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Block chief, head and members were honored
जिले के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों, प्रधानों के अलावा जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भाजपा की तरफ से ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज: केराकत के विधायक दिनेश चौधरी ने नवनिर्वाचित प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख विनय सिंह ने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपने गांवों का चहुंमुखी विकास कराएंगे। अध्यक्षता प्रमुख उषा देवी ने की।
विज्ञापन

बदलापुर: विकास खंड सभागार में विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों का को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अवधेश यादव व संचालन गंगा प्रसाद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटहन: ब्लॉक सभागार में आयोजित समारोह में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पंचायत प्रतिनिधियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव व संचालन नरेंद्र उपाध्याय ने किया।
बरसठी: ब्लॉक सभागार पर नवनिर्वाचित प्रधानों और सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि मछलीशहर सांसद बीपी सरोज रहे। अध्यक्षता निगोह मंडल अध्यक्ष केपी मिश्रा ने की।
बक्शा: ब्लॉक सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय, भूपेश सिंह, जितेन्द्र मिश्र, सूर्यप्रकाश चौबे मौजूद रहे। संचालन अरुण कुमार उपाध्याय ने किया।
महराजगंज में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मांडवी विनय सिंह के नेतृत्व में प्रधानों व बीडीसी सदस्यों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बदलापुर भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा रहे। इस मौके पर प्रमुख पति विनय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष बलबीर आदि मौजूद रहे।
सुइथाकला: विकासखंड स्थित सभागार में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रमेश मिश्र रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। कार्यक्रम संयोजक डॉ.उमेश चन्द्र तिवारी रहे। ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन पवन पाल ने किया।
सुजानगंज : ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख उषा शुक्ला के नेतृत्व में सभी प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि और राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी रहीं। संचालन साहब लाल पांडेय ने किया।

डोभी: क्षेत्र पंचायत के सभागार में भाजपा मंडल डोभी/बजरंगनगर द्वारा ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक दिनेश चौधरी ने नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी सदस्यों व प्रधानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed