फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Black spot marked yet no system to prevent accidents

ब्लैक स्पॉट चिह्नित फिर भी हादसे रोकने की व्यवस्था नहीं

Wed, 21 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Black spot marked yet no system to prevent accidents
जिले में 24 ब्लैक स्पॉट चिह्नित तो कर लिए गए हैं, लेकिन इन स्थानों पर दुर्घटना रोकने की कोई व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। इसके चलते चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले साल तक जिले में 21 ब्लैक स्पॉट चिह्नित थे। इस बीच तीन ब्लैक स्पॉट और बढ़ गए। इसके साथ ही जिले में ब्लैक स्पॉट की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। उधर, प्रशासन की तरफ से ब्लैक स्पॉट तो चिह्नित कर लिए गए, लेकिन हादसों को रोकने के लिए ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। चिह्नित ब्लैक स्पॉट में से 16 राष्ट्रीय राजमार्ग और आठ राज्य मार्ग पर हैं। इनमें से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरकोनी से सई नदी, त्रिलोचन बाजार से नहर तक, पकड़ी चौराहा, नौपेड़वा हाइवे, धनियामऊ, शंभूगंज, हौज, विशुनपुर, टेकरी, सिकरारा चौराहा, बीबीपुर, बेलवा तिराहा ग्राम गड़िया, बड़ा पावर हाउस खाकीपुर में ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। इसी तरह से राज्यस्तरीय राजमार्ग पर कस्बा गौरा से चोरसंड, धर्मापुर से गजना तक शिवपुर बाईपास, सिद्दीकपुर, पंचहटियां से रामघाट, गोमती पुल से रिवर व्यू तिराहा, पुरऊपुर व मनेछा में ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। इनके अलावा इस साल तीन जो नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, उनमें असबरनपुर, बरगुदरपुल व श्रीनेतगंज शामिल हैं। इन ब्लैक स्पॉटों पर हर समय वाहनों का आवागमन जारी रहता है। इसके बावजूद इन जगहों पर सड़क दुर्घटना रोकने से संबंधित स्पीड ब्रेकर, चेतावनी भरे साइन बोर्ड, बैरीकेडिंग आदि की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जब कि जिले में जनवरी से जून माह तक हुए सड़क हादसों में 199 लोगों की जान जा चुकी है। जनवरी से जून माह तक जिले में करीब 605 लोग सड़क हादसों के शिकार हो चुके हैं। इनमें से 199 लोगों की मौत हो गई और 406 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
छह माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं का विवरण
माह सड़क दुर्घटना मौत
जनवरी 81 22
फरवरी 86 30
मार्च 116 31
अप्रैल 88 28
मई 114 45
जून 120 43
-------------------------
योग 605 199
-----------------------------
वर्जन...
- शीघ्र ही सभी ब्लैक स्पॉटों पर दुर्घटना रोकने से संबंधित स्पीड ब्रेकर, चेतावनी पूर्ण साइन बोर्ड, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। - एसपी सिंह, एआरटीओ, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed