फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BKU vocal about farmers' problems

किसानों की समस्या को लेकर भाकियू मुखर

Thu, 21 May 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 21 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
BKU vocal about farmers' problems
किसानों को सस्ते दर पर खाद और बीज मुहैया कराने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भकियू) ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक  जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन


इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि बरसठी ब्लाक के हसिया गांव के कोटेदार द्वारा वितरण प्रणाली में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है।
विज्ञापन


कोटे की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। कहा कि किसानों की सुविधा को देखते हुए सस्ते दर पर खाद बीज उपलब्ध कराया जाए ताकि बुवाई के समय किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमत को वापस लिया जाए। पानी का जल स्तर तेजी से नीचे भाग रहा है। पानी संचय के लिए तालाब और पोखरों को भरा जाए। नहरों में पानी समय से छोड़ा जाए।

बिजली के जर्जर तारों को बदला जाए। तहसील और थाना दिवस पर किसानों की समस्या को निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। करंजाकला के शिकारपुर प्रधान द्वारा तीन लाख सोलह हजार का गबन किया गया है।


 मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मडि़याहूं तहसील में दस वर्ष से तैनात राजस्व निरीक्षक का स्थानांतरण दूसरी जगह किया जाए।

 इस मौके पर शिव प्रताप सिंह, राजबली सिंह, चित बहाल सिंह, बाबूराम, अखिलेश, महेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश, जगदंबा प्रसाद, बाबुलनाथ, सीता, धनदेई, ऊषा, निर्मला, लालती, संगीता, शकुंतला, चिंता, दुर्गावती आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed