फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP's training camp calls for active participation in nation building

Jaunpur News: भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

Sat, 30 May 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP's training camp calls for active participation in nation building
जलालपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान में बोलते पूर्व सांसद विनोद सोनखर। भाजपा
जलालपुर। भाजपा जिला मछलीशहर का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को बाजार के एक रिसॉर्ट में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ किया। दो दिवसीय वर्ग में कुल 10 सत्र आयोजित किए गए, इसमें प्रत्येक सत्र 45 मिनट का रहा। समापन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध व दक्ष बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। समापन सत्र की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने की। दूसरे दिन की शुरुआत योग शाखा से हुई। इसके बाद पूर्व क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह ने कार्यपद्धति पर मार्गदर्शन दिया। क्षेत्र महामंत्री संतोष सिंह पटेल ने विचार परिवार और प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने चुनौतियां एवं निदान के प्रयास विषय पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व के सत्रों में ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक तिवारी और विधायक सुरेश पासी ने मीडिया प्रबंधन, भाषण कला, एआई नमो एप और सरल एप के उपयोग की जानकारी दी। क्षेत्र उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कार्यकर्ता विकास और व्यक्ति बोध पर विचार रखे। संध्याकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed