फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP's support base is increasing under the leadership of Prime Minister: AK Sharma

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ रहा है भाजपा का जनाधार : एके शर्मा

Wed, 09 Apr 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP's support base is increasing under the leadership of Prime Minister: AK Sharma
जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मंगलवार को पार्टी कार्यालय सीहीपुर में मंगलवार को आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। मल्हनी विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में विश्व में संगठन का जनाधार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति विरासत व मिट्टी में कुछ तो दुनिया से अलग है। बहुत से झंझावात, कुठाराघातों व संकटों को झेलते हुए अभी भी अमिट बनी हुई है। अमानवीय कूप्रथाओं, कुरीतियों को भी समय के साथ समाप्त कर दिया है। तभी से आज तक बीजेपी देशहित में कार्य कर रही है। मोदी के नेतृत्व में एक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विरासत के साथ विकास कर रही है। इससे सभी को लाभ मिल रहा है। विश्व के 200 देशों के बीच ईज़ ऑफ डूईंग बिज़नेस में भारत की स्थिति पहले 142 वें स्थान पर थी, जो अब 50 वें स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में 2 डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों को आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, किसानों को किसान सम्मन निधि, मुफ्त राशन देने के साथ खाना पकाने के लिए मातृ शक्तियों को उज्जवला गैस की सुविधा मुफ्त में प्रदान किया।

उन्होंने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेशचंद्र मिश्र, प्रभारी प्रबुद्ध द्विवेदी, सतीश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्षा मनोरमा मौर्य आदि उपस्थित रहे। संचालक सुशील मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed