फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP workers celebrated the victory of Delhi and Milkipur

Jaunpur News: दिल्ली व मिल्कीपुर की जीत से भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Sun, 09 Feb 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated the victory of Delhi and Milkipur
जौनपुर। दिल्ली और मिल्कीपुर के चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर फटाखे फोड़े। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करते हुए कहा, ये विकास और सुशासन की जीत है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह भारतीय राजनीति में बदलाव लाने के लिए राजनीति में शामिल हुए हैं। लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहे। अब वह शराब घोटाले में आरोपी बन गए। जनता कि अदालत ने में भी वह हार गए। दिल्ली की जनता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व और सुशासन में विश्वास दिखाया है। यह जनता की ऐतिहासिक जीत है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार को स्वीकारा है। आम आदमी पार्टी के झूठ और फरेब को नकार दिया है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी को जीत मिली है। दिल्ली में झूठे शासन का अंत हुआ है। यह अहंकार और अराजकता की हार है। मोदी की गारंटी और मोदी के विकास के विजन पर दिल्ली वासियों के विश्वास की जीत है। राम सिंह मौर्य ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों की जीत है। सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता बधाई की हकदार है। भाजपा की जीत से कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। सभी कार्यकर्ताओं पर गर्व है। इस मौके पर राम सिंह मौर्य, ओमप्रकाश सिंह, अनिल गुप्ता, मेराज हैदर, इंद्रसेन सिंह, सुरेंद्र मिश्र, शैलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
खुटहन : पिलकिछा गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर खुशियां जाहिर की। कहा कि दिल्ली की जनता झूठे और लुभावने वादे को समझ गई है। इस बार उन्होंने विकास के नाम पर मतदान किया है। इस मौके पर अमरनाथ मिश्रा, प्रेमचंद तिवारी, अखिलेश बिंद आदि मौजूद रहे।

मड़ियाहूं : दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के सामने गांधी तिराहे पर जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष मछली शहर रामविलास पाल व भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू के नेतृत्व में एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ता आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। भाजपा नेता स्कंद पटेल ने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और पार्टी के जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। इस मौके पर डॉक्टर परमजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, पिंटू दुबे, मनोज चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed