फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP, SP and Congress leaders will go to Bihar to create an atmosphere from Jaunpur.

Jaunpur News: जौनपुर से माहौल बनाने बिहार जाएंगे भाजपा, सपा और कांग्रेस के नेता

Sun, 26 Oct 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
BJP, SP and Congress leaders will go to Bihar to create an atmosphere from Jaunpur.
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार का दौर अब जोर पकड़ चुका है, और इसमें जौनपुर के दिग्गज नेताओं की भागीदारी भी सुनिश्चित हो गई है।
विज्ञापन

भाजपा, सपा और कांग्रेस तीनों प्रमुख दलों के नेता बिहार में अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा की ओर से राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया है और इस समय वे बिहार में प्रचार करने में जुटे हुए हैं।
इसकी पुष्टि भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की है।
वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें जौनपुर के दोनों सांसदों का नाम शामिल है। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के अनुसार, जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज इंडिया गठबंधन के घटक के रूप में बिहार में अपने सहयोगी दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी के निर्देशानुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस ने भी बिहार चुनाव प्रचार में भागीदारी के लिए कमर कस ली है। जौनपुर सदर से पूर्व विधायक रहे नदीम जावेद को प्रचार में भेजने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रदेश कमेटी के निर्देश पर वह स्वयं, शहर अध्यक्ष आरिफ खान, सभासद शहनवाज हुसैनी समेत पार्टी के 50 नेताओं की टोली बिहार जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed