फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP protests against violence in West Bengal

पश्चिम बंगाल में हिंसा के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

Wed, 05 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP protests against violence in West Bengal
जौनपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को भाजपा ने वर्चुअल प्रदर्शन कर घटना का विरोध जताया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि हिंसा में 150 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के मारे जाने की खबर मिल रही है। घटना की हम घोर निंदा करते है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो तस्वीरें विभाजन के समय देखी गई थीं वही ताजा होती दिख रही हैं। प्रजातंत्र में सबको शपथ लेने का अधिकार है। राजनीति में हिंसा का तांडव देखने को मिला है। हम लोगों ने शपथ ली है कि लोकतांत्रिक तरीके से बंगाल में सामान्य स्थिति बहाल कराएंगे। विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत के बाद राज्य में राजनीतिक हिंसा का दौर चल पड़ा है। बंगाल में खूनी खेल देखने को मिला है। आरोप लगाया कि चुनाव नतीजों के बाद से कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है। लूटपाट की गई, घरों और दुकानों को फूंक दिया गया। आगजनी से पीड़ित लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं। केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि राज्यपाल से बात कर स्थिति को संभालें अन्यथा स्थिति बहुत बिगड़ सकती है। राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि जेपी नड्डा हिंसा प्रभावित कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। इससे बंगाल के कार्यकर्ताओं का साहस बढ़ेगा। बंगाल चुनाव के परिणाम आने के बाद से जिस तरह की घटनाएं वहां घट रही है, वह चिंताजनक है। विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि हम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा से चिंतित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कानून एवं व्यवस्था बहाल करने की मांग की। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हालात पर काबू करना चाहिए। वर्चुअल धरना प्रदर्शन का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, संतोष सिंह, किरण श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजू दादा, उमाशंकर सिंह, संदीप सरोज, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, आमोद सिंह, अनिल गुप्ता, संजीव शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, रोहन सिंह, अवनीश यादव, शुभम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed