फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP Mandal vice president and her husband were beaten up by miscreants

Jaunpur News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और उनके पति को मनबढ़ों ने पीटा

Thu, 10 Jul 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
BJP Mandal vice president and her husband were beaten up by miscreants
बरसठी। भूमि पर कब्जा करने के विवाद में मनबढों ने बाजार निवासी भाजपा की मंडल उपाध्यक्ष संगीता मिश्रा और उनके पति अजय मिश्रा की पिटाई कर दी। इससे दोनों को चोटें आईं हैं। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसर बरसठी बाजार निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संगीता मिश्रा की बाजार में भूमि है। उसी भूमि में कुछ हिस्सा अपना बताते हुए पड़ोसी टीनशेड रखने लगे। यह देख संगीता के पति अजय मिश्रा ने विरोध किया। आरोप है कि करीब दस की संख्या में लोग मिलकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से मारने लगे। यह देख पत्नी संगीता भी मौके पर पहुंची तो उन्हें भी मारा पीटा। संगीता का आरोप है मारपीट में मेरे गले की सोने की चेन भी गायब हो गई। पीड़िता ने बताया कि तीन चार दिन पहले से कई बार थाने से लेकर एसडीएम के यहां इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन मामले का कोई निस्तारण नहीं हो सका। पुलिस ने विपक्षी को कोई कार्य करने के लिए मना किया था। इसके बाद भी मेरी भूमि पर जबरन टीनशेड रख लिया गया। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed