फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP government is bent on ruining the country: Toofani Saroj

देश को बर्बाद करने पर तुली है भाजपा सरकार: तूफानी सरोज

Mon, 27 Sep 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP government is bent on ruining the country: Toofani Saroj
केराकत। पूर्व सांसद व सपा नेता तूफानी सरोज ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार देश को बर्बाद करने पर तुली है। इस जन विरोधी सरकार की तानाशाही से समाज का हर वर्ग अब घुटन महसूस कर रहा है। उन्होंने सोमवार को यह बातें केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सूरतपुर, ककोरी देवाकलपुर एवं उमरी गांव में आयोजित जनचौपाल में कही।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि इस सरकार के रहते किसान, मजदूर नौजवान, व्यापारी, दलित , पिछड़ा व अल्पसंख्यक समाज अपने को ठगा महसूस कर रहा है। अब जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की नई सरकार बनाने के लिये संकल्पित है । सपा के केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने बूथ प्रभारियों को चुनाव में अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाने की आह्वान किया। इस अवसर पर रियाज अहमद, गुड्डू चौहान, सत्यानंद चौबे, लालता यादव, कविराज यादव, आफताब आलम, नायब अहमद, शशि कुमार सिंह, ओंकार कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed