फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   bjp gave two seats to alliance party apna dal s candidate in Jaunpur and Sonbhadra BJP workers camped in Lucknow

जिपं अध्यक्ष चुनाव: जौनपुर और सोनभद्र में अपना दल (एस) उतारेगा प्रत्याशी, भाजपाइयों ने लखनऊ में डाला डेरा

Thu, 24 Jun 2021 05:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Jun 2021 05:29 PM IST
सार

भाजपा ने एनडीए में अपने घटक अपना दल (एस) को जौनपुर और सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट दी है।  अब पार्टी इन दोनों जिलों में अपना प्रत्याशी तय कर उनके नाम की घोषणा करेगी। 

विज्ञापन
bjp gave two seats to alliance party apna dal s  candidate in Jaunpur and Sonbhadra BJP workers camped in Lucknow
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले जारी सियासत के बीच बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा ने अपने सहयोगी अपना दल (एस) को जौनपुर और सोनभद्र सीट पर प्रत्याशी  उतारने की हरी झंडी दे दी है। वहीं, इस बात की खबर लगते ही कई नाराज भाजपाइयों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया हैं। 

विज्ञापन


बताते चलें कि जौनपुर में सपा डॉक्टर जितेंद्र यादव की पत्नी निशी यादव के सहारे जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी है। जबकि किसी अन्य दल ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है। जौनपुर में 1995 में आखिरी बार जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने इस बार तीन प्रत्याशियों के नामों की सूची संगठन को सौंपी थी।
विज्ञापन


इनमें पूर्व सांसद और मुंबई के उद्योगपति कुंवर हरिवंश सिंह के बेटे रमेश की पत्नी नीलम सिंह, जलालपुर के निवर्तमान प्रमुख संदीप सिंह की पत्नी  रंजना सिंह और आमोद सिंह उर्फ रिंकू की पत्नी कृष्णा सिंह का नाम शामिल है। लेकिन, इसी बीच केंद्र और राज्य सरकार में सहयोगी अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (सोनेलाल) के खाते में जौनपुर सीट के जाने की चर्चा ने भाजपाइयों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टिकट के संभावित प्रबल दावेदार सहित पार्टी के विधायक, मंत्री और संगठन के कुछ लोगों के साथ लखनऊ पहुंच गए हैं। वहीं, अपना दल (एस) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने जौनपुर और सोनभद्र सीट मिलने की जानकारी संगठन के पदाधिकारियों को दी है।

अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल ने अमर उजाला को बताया कि भाजपा ने अपना दल (एस) को जौनपुर और सोनभद्र में प्रत्याशी उतारने को कहा है। इसकी जानकारी एमएलसी और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने दी है। हमारी बातचीत रीता पटेल के अलावा श्रीकला रेड्डी से भी चल रही है। जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी।

सोनांचल में रोचक हुई जिला पंचायत अध्यक्ष पद की लड़ाई

 सोनांचल (सोनभद्र) में में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की लड़ाई अब रोचक हो गई है। भाजपा ने सीधे मुकाबले से हाथ खींचते हुए यह सीट गठबंधन के साथी अपना दल की झोली में डाल दी है। पार्टी नेतृत्व का संकेत मिलते ही अपना दल के खेमे में सक्रियता बढ़ गई है। आनन-फानन जिलाध्यक्ष ने तीन नामों का पैनल मुख्यालय भेज दिया। माना जा रहा है कि इनमें से ही एक नाम की घोषणा होगी। हालांकि राजनीतिक हलके में यह चर्चा भी है कि शीर्ष नेतृत्व किसी चौथे नाम पर भी दांव लगा सकता है। भाजपा से दावेदारी कर रहे कुछ सदस्य इस मौके का लाभ उठाने की जुगत में लगे हुए हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित है। अध्यक्ष पद पर जीत के लिए कुल 31 सदस्यों में से 16 का समर्थन होना जरुरी है। संख्या बल के लिहाज से सपा सबसे बड़ी पार्टी है। सदन में उसके 11 सदस्य हैं। वहीं भाजपा के छह और अपना दल के तीन सदस्य निर्वाचित हुए हैं। अन्य जिलों की तरह भाजपा यहां से भी अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में थे। पार्टी नेता लगातार इस बात का दावा भी करते रहे हैं। इसी आधार पर सदस्य निर्वाचित दिग्गज भाजपाई टिकट की लालसा में पदाधिकारियों की गणेश परिक्रमा में लगे थे।

उन्हें यह भरोसा था कि टिकट मिलने पर गठबंधन के नौ और कुछ निर्दलीय सदस्यों का समर्थन पाकर वह कुर्सी हासिल कर लेंगे। अपना दल का खेमा भी भाजपा का प्रत्याशी उतारे जाने की संभावनाओं पर इत्मीनान से बैठा था। अब अचानक से राजनीतिक समीकरण बदले हैं। भाजपा ने चुनावी मैदान से हाथ खींचते हुए इस सीट पर अपना दल का प्रत्याशी उतारने की सहमति दी है। इसके बाद अपना दल के खेेमे में तेजी आई है, जबकि भाजपाई सुस्त पड़े हैं।

पार्टी नेतृत्व का संकेत मिलने के बाद अपना दल के जिलाध्यक्ष ने तीन नामों का पैनल मुख्यालय भेज दिया। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने बताया कि करमा ब्लाक से राधिका पटेल, घोरावल ब्लाक से चंद्रिका पटेल और दुद्धी ब्लाक से कविता चेरो पार्टी से निर्वाचित हुई हैं। इनके नाम मुख्यालय को भेजे गए हैं। नेतृत्व किसे प्रत्याशी बनाएगा, यह फैसला वहीं से होना हैं। शाम तक स्थिति स्पष्ट होगी। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे का कहना था कि पार्टी ने यहां से अपना दल का प्रत्याशी लड़ाने का निर्णय लिया है। नेतृत्व के फैसले के अनुसार जिला इकाई के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गठबंधन के उम्मीदवार को विजई बनाने में दम-खम से लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed