{"_id":"57b8ab4c4f1c1b18206eb8ec","slug":"bjp-flag-flying-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
jaunpur
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
निरंगा यात्रा निकालते सांसद केपी सिंह और भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : jaunpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के 70 वर्ष पूरा होने पर याद करो कुर्बानी अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में तिरंगा यात्रा निकाल कर सरकार की उपलब्धियों को बताया। जगह-जगह सभा कर सरकार की नीतियों का बखान किया।
मंडियाहू में मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दो पहिया वाहन जुलूस निकालकर मडियाहूं विधानसभा का भ्रमण किया। यात्रा उंचनी खुर्द से चलकर पाली, शितलगंज से मड़ियाहूं बाजार पहुंची। यहां सांसद ने महात्मा गांधी और भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रानीपुर, रामनगर, गोपालपुर, शेखूपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा में संजय सिंह, शमसेर सिंह, सांसद प्रतिनिधि डा. विजय चन्द पटेल, ब्रह्मदेव मिश्र, संजय सिंह, भइया राम पटेल आदि मौजूद रहे।बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार, हनुमानगढ़ी मंदिर से शनिवार को सांसद केपी सिंह एवं जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा निकालने से पूर्व वक्ताओं ने देश की आजादी में प्राण गवाने वाले वीर सपूतों को नमन किया। यात्रा बक्शा, नौपेड़वा, बेलापार, हैदरपुर होते हुए तेजी बाजार पहुचकर खत्म हुई। इस दौरान राजमणि सिंह, सतीश सिंह, सुधांशु सिंह, भूपेश सिंह, आशीष सिंह, अरुण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार, जमालापुर क्षेत्र में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा मड़ियाहू होते हुए रामनगर, गोपालापुर बाजार, शेखुपुर पहूंची जहां सरदार बल्लभ भाई पटेल के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। सांसद रामचरित्र निषाद, संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल बिंद, भैयाराम पटेल, संजय जायसवाल, रोहित यादव आदि उपस्थित रहे। नगर के पानदरीबा, प्रेमराजपुर, खालिसपुर में तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ भाजपा की शशि मौर्य ने किया।