फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP district vice president attacked, wife and sons also beaten

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर हमला, पत्नी और बेटों को भी पीटा

Tue, 05 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
BJP district vice president attacked, wife and sons also beaten
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के भैसोली गांव में मंगलवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर मनबढ़ों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से उनकी जमकर पिटाई की। बचाव में आई पत्नी और बेटों पर भी लाठियां बरसाई। हवाई फायरिंग करते हुए हमलावर फरार हो गए। आननफानन में सभी घायलों को सुईथाकला सीएचसी ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर भाजपा नेता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष, बदलापुर विधायक समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय पुलिस के रवैए पर असंतोष जताते हुए मामले में एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

भैसोली गांव निवासी संतोष सिंह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। मंगलवार की सुबह उनके पट्टीदार पंकज सिंह का पड़ोस के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी विवाद में देर शाम 6-7 की संख्या में मनबढ़ भैसौली पहुंचे। दरवाजे के बाहर बैठे भाजपा नेता को देखते ही हमला बोल दिया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उनकी पिटाई की। बीच बचाव में आई पत्नी सुधा सिंह, पुत्र परितोष सिंह, अभय सिंह, गौरव सिंह को भी मनबढ़ों ने पीटा। हवाई फायरिंग करते हुए वह करौंदीकला की तरफ फरार हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को सुईथाकला सीएचसी पहुंचाया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रुप से जख्मी संतोष सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, बदलापुर विधायक रमेश मिश्र, भाजपा नेता आईबी सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए। स्थानीय पुलिस के रवैए पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एसपी को मामले की जानकारी दी। उनका कहना था कि सुबह हुए विवाद में सरपतहां पुलिस ने तनिक भी गंभीरता नहीं दिखाई। इसी का नतीजा था कि दूसरे पक्ष के लोग सुल्तानपुर जिले के कुछ बदमाशों को बुलाकर हमला किया है। एसपी अशोक कुमार ने जांच कर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed