{"_id":"624dd5da8540f1536934c3dc","slug":"bjp-celebrated-foundation-day-by-taking-out-procession-jaunpur-news-vns6469775174","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने शोभायात्रा निकालकर मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने शोभायात्रा निकालकर मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन
फोटो- भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइन प्रसारण को देखते पार्टी के कार?
- फोटो : JAUNPUR
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिलेभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में पार्टी की स्थापना दिवस कार्यालय पर मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी रहे। वहीं, राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कार्यालय से होते हुए खरका कालोनी में स्थित दीन दयाल पार्क पहुंचकर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
खरका चौराहे पर महात्मा गांधी के मूर्ति, अंबेडकर चौराहा पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। शोभायात्रा कलेक्ट्रेट पहुंचकर विकास भवन में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। शहीद स्थल पर माल्यार्पण किया। पार्टी के कार्यालय पर एलईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना। पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादियों ने देश को आगे नहीं बढ़ने दिया, परिवारवादी दल लोकतंत्र के बड़े दुश्मन हैं। परिवारवाद के खिलाफ बीजेपी अकेले बोलती है, देश भी परिवारवादी पार्टियों को समझ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि तीन-चार पीढ़ियों ने खुद को खपाकर भाजपा को यशस्वी पार्टी बनाया है। पुष्पराज सिंह ने आभार व्यक्त किया। शोक श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र सिंह, सुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश सिंह प्रिंशु, जिला महामंत्री सुशील मिश्र आदि मौजूद रहे।
खुटहन: ग्राम विकास इंटर कालेज के मैदान में मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर पाल की अध्यक्षता में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
मड़ियाहूं: स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने बुधवार की सुबह पूरे नगर में हाथों में भाजपा का झंडा लेकर नारा लगाते हुए शोभायात्रा निकाला। रामजानकी मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सुना गया।
विज्ञापन
मीरगंज: मीरपुर में स्थापना दिवस पर रैली निकाली गई। पूर्व सांसद प्रतिनिधि जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह के नेतृत्व मे मीरपुर ग्राम पंचायत के सब्जी मंडी इलाके मे रैली निकाली गई। मंडल अध्यक्ष राम नारायण सेठ मौजूद रहे।
महराजगंज: पार्टी कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। सराय पड़री चौराहे पर महामंत्री सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में प्रभात फेरी की गई।
बदलापुर: बदलापुर खुर्द शक्ति केन्द्र पर शक्ति केन्द्र प्रमुख गुप्तेश्वर नाथ शुक्ल के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर जयश्रीराम के नारे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।
खेतासराय: नगर पंचायत खेतासराय में शोभा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी का अभिभाषण कार्यकर्ताओं के साथ सुना। माइक्रो डोनेशन का कार्यक्रम किया गया। मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र, उपेन्द्रनाथ मिश्रा ,मनीष गुप्ता , मंडल उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ,राधेश्याम गुप्ता उपस्थित रहे।
मुफ्तीगंज। भाजपा कार्यालय पर झंडा लगाकर शोभा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह ,पूर्व मण्डक अध्यक्ष सदानन्द राय , भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप प्रधान पासी मौजूद रहे।
जलालपुर: मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया। मथुरा सिंह सभागार प्रांगण में ध्वजारोहण किया। ।
सिकरारा: गोनापार बाजार में पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया। डा. डीपी सिंह के आवास पर बने कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष अजय मिश्र की देख रेख में कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता, पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया।
मछलीशहर: नगर में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराया। जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, महामंत्री रामचन्द्र बिन्द, आशा मौर्या मौजूद रही।