फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike riding teenager dies after being hit by a truck in fog

कोहरे में ट्रक के धक्के से बाइक सवार किशोर की मौत

Tue, 08 Feb 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike riding teenager dies after being hit by a truck in fog
बदलापुर। थाना क्षेत्र के मरगूपुर गांव के पास फोरलेन पर घने कोहरे के बीच अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। वह ईयरफोन लगाए था। जबकि बाइक पर सवार दूसरा किशोर बुरी तरह घायल हो गया। इसका उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। घटना सोमवार साढ़े छह बजे की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरौली निवासी एंथोनी (17) पुत्र रामचंद्र, हर्षित (13) पुत्र रमेश निवासी बरौली एक ही बाइक पर बैठकर सरसों का तेल पेराने के लिए ग्राम पूरा मुकुंद स्थित एक मशीन पर गए थे। घने कोहरे के बीच एंथोनी ईयरफोन लगाया था। वह बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। पीछे हर्षित बैठा था। दोनों सरसों रखकर घर लौट रहे थे। मरगूपुर गांव के पास फोरलेन पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। एंथोनी की घटना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ईयरफोन और मोबाइल बरामद किया। साथ ही घटना स्थल से ट्रक के रेडिवाटर की जाली पाया। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि दुर्घटना करने वाला ट्रक ही था। कोहरे के कारण ट्रक दिखाई नहीं दे रहा होगा। किशोर उसकी आवाज भी नहीं सुना सका होगा, जिसके कारण हादसे का शिकार हो गया। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। घायल का उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed