{"_id":"615208be8ebc3efd187bc7dd","slug":"bike-riding-sister-dies-in-car-collision-brother-injured-jaunpur-news-vns614083046","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से टक्कर में बाइक सवार बहन की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से टक्कर में बाइक सवार बहन की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछे तिराहे के पास सोमवार को सामने से आ रही कार से टकरा कर बाइक सवार बीच सड़क पर गिर गया। बाइक पर बैठी महिला के सिर में गंभीर में चोट आने से उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। चालक कार खुटहन की तरफ कुछ दूर ले जाने के बाद उसे लाक कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार थाने ले आई।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव निवासी बीनू देवी हाल ही में अपने मायके पिलकिछा गांव आई थी। सोमवार को उसने अपने पिता मुनक्का गौतम से आधारकार्ड बनवाने की बात कहकर छोटे भाई सनी गौतम के साथ बाइक से रामनगर बाजार जा रही थी। पिलकिछा तिराहे के पास बदलापुर की तरफ से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सक ने बीनू को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मृतका के मायका और ससुराल पक्ष के लोग सीएचसी पहुंच गए। मृतका दो बच्चों की मां है।
जलालपुर: आजमगढ़ निवासी कार चालक राजू जौनपुर से रतन विश्वकर्मा निवासी सुदनीपुर समेत दो अन्य लोगों को बैठाकर त्रिलोचन महादेव दर्शन करने जा रहे थे। बिबनमऊ गांव के समीप हाइवे पर वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही कार से टक्कर हो गई। आसपास के लोगों के मुताबिक कार चालक, महिला व बगल में बैठा पुरुष तथा दूसरी कार में आगे बैठे रतन व चालक राजू घायल हो गए। सभी घायल एक प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाकर अन्यत्र चले गए।
विज्ञापन
खेतासराय। थाना क्षेत्र के खेतासराय- जौनपुर मार्ग पर सोमवार की दोपहर पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। खेतासराय नगर निवासी विनोद कुमार तिवारी (48) बाइक से वापस आ रहे थे। वह ओरिएन्टल बैंक के पास एक पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गए। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। विनोद तिवारी को उपचार के लिए पीएचसी सोंधी लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया है।