फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider returning from Barat dies in accident, fellow Gambhir

बरात से लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, साथी गंभीर

Mon, 14 Dec 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bike rider returning from Barat dies in accident, fellow Gambhir
सिकरारा। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के पास सोमवार को किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बरात में शामिल होकर आजमगढ़ से लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के गजरही जेठवारा गांव निवासी नीरज शुक्ल (27) अपने मित्र प्रयागराज के तेलियरगंज निवासी हरिशंकर शुक्ल (28) के साथ एक बरात में शामिल होने बाइक से आजमगढ़ गया था। वहां से लौटते समय सोमवार की भोर में सई नदी पर निर्मित बरगुदर पुल के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में नीरज की मौके पर मौत हो गई। वहीं हरिशंकर को गंभीर चोट आई। काफी देर तक वह बेहोश पड़ा रहा। सुबह की सैर के लिए निकले लोग जब मौके पर पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। मृतक के मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त हुई। घायल हरिशंकर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नीरज के बड़े भाई मुकेश शुक्ल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed