फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider dies due to Scorpio collision

Jaunpur News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 01 Jun 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to Scorpio collision
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चंबलतारा गांव में बुधवार को दोपहर 12 बजे मल्हनी बाजार की तरफ से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सरायख्वाजा थाने के लल्लेपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार सोनकर (32) जौनपुर से बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में चंबलतारा गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार प्रदीप कुमार सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक प्रदीप की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद वाहन छोड़कर चालक भाग गया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेजकर स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed